.

Showing posts with label स्वपन शास्त्र. Show all posts
Showing posts with label स्वपन शास्त्र. Show all posts

स्वपनों का संसार


शायद ही कोई इंसान होगा जिसने कभी सपने ना देखें हों? अक्सर हम सपने देखते हैं पर कई लोग कहते हैं कि उन्हें सपने नही आते. शायद वो सपनों को याद नही रख पाते. सपनों के माध्यम से हमें पृकृति बहुत कुछ कहती है. पर ये अलग बात है कि हम उस संदेश को कितना समझ पाते हैं? हम सपने देखते हैं और जागने के कुछ ही देर बाद भूल भी जाते हैं. अक्सर कई कई दिनों तक हम एक ही सपना देखते हैं और उसका मतलब नही समझ पाते.

आयुर्वेद और होमियोपैथी चिकित्सा में तो सपने के आधार पर रोग की पहचान भी की जाती है यानि सपने भी रोगी के कफ़, पित और वात दोशों के असंतुलन का परिणाम हो सकते हैं पर कुछ सपने निश्चित ही इन दोषों के उपर और अलग होते हैं जो हमसे कुछ कहना चाह्ते हैं.

जैसे ज्योतिष शास्त्र के नौ ग्रहों और बारह राशियों के अधीन हमारा जीवन नियंत्रित रहता है और हम जिस ग्रह की दशा महादशा के अधीन चलते हैं उसी तरह के सपने भी परमात्मा हमें हमारी विपरीत परिस्थितियों से निकलकर जीवन में सफ़लता पाने के संकेत स्वरूप दिखाता है. अब ये अलग बात है कि हम उनको कितना समझ पाते हैं. हमारा तो यह मानना है कि सपने तो वो जगत नियंता हमको दिखाता है जो भविष्य का आईना होते हैं.

सपनों का विश्लेषण अति दुरूह कार्य है. धीरे धीरे सपनों को समझना पडता है, उनको याद रखना पडता है. जैसे ही कोई सपना आये उसको उठते ही कागज पर लिख लिया जाना चाहिये. जब भविष्य में वो घटना घटित हो तब उसकी सत्यता आपको पता चलेगी. हम इस विषय में अलग अलग सपनों का फ़ल समझाने की कोशीश करेंगे जिनसे आप अवश्य फ़ायदा उठा सकेंगें.

अगर कोई स्वपन आपको बार बार दिखाई पड रहा है तो समझ लिजिये कि विधाता आपको उस स्वपन के माध्यम से कुछ विशेष संदेश देना चाह रहा है. यदि आप ऎसे किसी संकेत को समझ पाने में असफ़ल हैं तो स्वपन का पूर्ण विवरण हमें लिख भेजिए. आपकी जन्मकुंडली की दशानुरूप हम आपको उस संकेत को समझने के लिये अवश्य सुझाव देंगें.

शुभ स्वप्न ? (भाग २)

1. स्वप्न में हाथी, स्वर्ण, राजा, बैल, गाय, दिया, अनाज, फ़ल, फ़ूल, कन्या, छत्र, पताका, रथ, भरे हुये घट, फ़ूल, पान, मंदिर, ब्राह्मण अग्नि, श्वेत अनाज, नर्तकी, गाय का दिखाई देना यश, मान सम्मान और धन दायक होता है.

2. काली दर्शन, स्फ़टिक, इंध्रधनुष, और वह्र प्राप्त होते हुये देखना मान सम्मान प्राप्ति का सूचक होता है.

3. स्वप्न में दैदिप्यमान नारी अगर अपने आपको, आपका स्वामी स्वीकार करती है, और आप उसके बाद आप तत्काल जाग उठते हैं तो यह निश्चय ही अतुलनीय धन प्राप्ति का सूचक है.

4. मछली मांस, मोती, शंख, चंदन, आंवला, हीरा, मदिरा, स्वर्ण, रक्त, मल (विष्ठा) फ़लती फ़ूलती लता और आम को देखना शुभ तथा धन दायक होता है.

5. स्वपन में जलती हुई अग्नि का दिखाई देना धन और बुद्धि प्राप्ति का स्पष्ट संकेत होता है.

6. ब्राह्मणों का दर्शन और उनके द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करना लेखन में सफ़लता और सुख सौभाग्य का परिचायक होता है.

7. स्वप्न में ब्राह्मण द्वारा दी गई वस्तु प्राप्त करते हुये देखना, ब्राह्मण द्वारा दिया गया आशीर्वाद, उसके द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करते हुये अपने आपको देखना, धन और आयुष्य की वॄद्धि कारक होता है. अगर स्वप्न में ब्राह्मण आपसे संतुष्ट होकर अपनी कन्या देता दिखे तो यह स्वप्न निश्चय ही एक विशाल औद्योगिक साम्राज्य की स्थापना का स्पष्ट संकेत है.

8. ब्राह्मण द्वारा मंत्र दिया जाना देखने वाला विद्वान होता है और अगर कोई देव प्रतिमा वह ब्राह्मण देता दिखे तो यह मंत्रोपासना की सिद्धि एवं इष्टकृपा का सूचक है.

9. सफ़ेद वस्त्राभूषण और श्वेत मालाओं से अलंकृत सुंदरियां द्वारा आलिंगन प्राप्त करते देखना सुख सौभाग्य और धन दायक होता है.

10. पीले वस्त्राभूषण और पीले फ़ूलों की मालाओं से युक्त सुंदरियों द्वारा आलिंगन प्राप्त करते हुये देखने पर कल्याण की प्राप्ति होती है.

11. स्वप्न में उच्च कुलीन, प्रसन्न चित स्त्री घर आते हुये दिखे, उसे अवश्य ही अभीष्ट सिद्धि प्राप्त होती है. ब्राह्मण/ब्राह्मणी द्वारा मुस्काराते हुये अगर कोई फ़ल देवें तो अवश्य ही पुत्र प्राप्ति का संकेत है. स्वप्न में ब्राह्मण द्वारा दिया आशीर्वाद, उसके द्वारा दी गई कोई भी वस्तु प्राप्त की जाती हुई देखना अथाह सुख सौभाग्य, धन संपति, यश मान, विजय, रत्न और समस्त इच्छाओं के पूरा होने का संकेत है. यह अति सर्व श्रेष्ठ कोटि का स्वप्न होता है.

12. स्वप्न में सपत्निक ब्राह्मण को अपने घर आते हुये देखना समस्त सिद्धियों का आगमन समझना चाहिये.

13. किसी वीरांगना का गृह आगमन देखना लक्ष्मी आगमन का संकेत है.

14. सात आठ वर्षीय, सुंदर अलंकृत कुंआरी कन्या संतुष्ट, प्रसन्न होकर कोई पुस्तक दे तो यह विख्यात कवि या लेखक होने का संकेत है, अगर वो कन्या स्नेहमयी माता की तरह पढाती हुई दिखे या पिता की तरह यत्नपूर्वक पढाती हुई दिखे, या किसी प्रकार का कोई ज्ञान दे तो हर हाल में विद्वान होने, अपने शोध और खोजों में सफ़ल होने, पी.एच.डी पूर्ण होने का स्पष्ट संकेत समझना चाहिये.

15. इसी तरह अगर रास्ते में कोई पडी हुई पुस्तक प्राप्त हो तो भी यह विद्वान और लेखन में सफ़लता को द्योतक है.

(भाग १)

[अपने सपनों को विश्लेषित करते समय यह जरूर ध्यान रखें कि सपनों का क्रम, घटनाएं सदैव उलझी हुई और सब कुछ गड्ड मड्ड रहता है. कुछ याद रह जाता है, कुछ भूल जाते हैं. अत: सपनों में देखी गई घटनाओं को शांत चित होकर क्रमवार व्यवस्थित रखकर उनका अध्ययन करने से उनके बारे में आप सटीकता से जान पायेंगे]

शुभ स्वप्न (भाग १)

नींद में जिन भी स्वपनों को हम देखते हैं, वो विभिन्न श्रेणियों के होते हैं तथापि एक बात तय है कि उनमें कुछ स्वपन ऎसे होते हैं जो कि शुभ होकर हमें एक अच्छे सुखद भविष्य का संकेत दे जाते हैं. वैसे ही कुछ नकारात्मक संकेत देने वाले स्वपन भी होते हैं.
इस आलेख के द्वारा हम आपको कुछ ऎसे स्वपनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें हम सकारात्मक या शुभ श्रेणी का मान सकते हैं. इन दॄष्यों को स्वप्न में देखा जाना निश्चित ही आने वाले समय में सुख सौभाग्य का सूचक है.
1. स्वप्न में सूर्य अथवा चंद्रमा का दिखाई देना यह संकेत करता है कि अब रोग से मुक्ति का समय आ गया है.

2. फ़लों से लदा वॄक्ष, सर्प द्वारा काटा जाना, छत्र की प्राप्ति, पादुका की प्राप्ति धन मिलने का संकेत है.

3. जलक्रीडा में पानी पर अपने आपको तैरते हुये देखना उच्च पद प्राप्ति प्रोमोशन का संकेत है.

4. अगर आप सपने में अपने आपको हाथी द्वारा सूंड से उठाकर उसके मस्तक पर बिठाया जाना देखते हैं तो यह एक बहुत ही सौभाग्यशाली स्वप्न है. शीघ्र ही आपको बहुत बडा पद और संपति प्राप्त होगी.

5. गाय, घोडा, महल, हाथी, पर्वत पहाड, पेड पर चढना, रोना और भोज्य पदार्थ खाते हुये देखना धन दायक होते हैं. हाथ में वाद्य यंत्र सितार/वीणा लेकर गाते हुये देखना खेत खलिहान की प्राप्ति का द्योतक है.

6. स्वप्न में अपने आपको नदी किनारे कमल पत्र पर दही, खीर, दूध शहद खाते हुये देखना भविष्य में एक बडे औद्योगिक साम्राज्य का मालिक होने का संकेत है.

7. मूर्ति, शिवलिंग के दर्शन से विजय और धन मिलने की सूचना प्राप्त होती है.

8. सपने में सींगधारी, बडे दांत वाले, सूअरों और बंदरो से पीडा प्राप्त हो तो वह व्यक्ति निश्चित ही प्रचुर धनराशि और अधिकार प्राप्त करता है.

9. स्वपन में जोंक, बिच्छु या सांप दिखाई दें तो धन, संतान और विजय, मान सम्मान इत्यादि की प्राप्ति होती है.

10. घोडी अथवा मुर्गी का दिखाई देना निकट भविष्य में विवाह होने का संकेत है. अपने आपको हथकडी बेडी में देखना सम्मान और पुत्र प्राप्ति का संकेत है.

11. सपने में शरीर में तलवार छुरे से घाव हो जाये, उसमें कीडे पड जायें, शरीर को मल मुत्र, खून से सना हुआ देखना भविष्य में रुपया धन आदि प्राप्ति का सूचक है.

12. अपने आपको निम्न स्तर के स्त्री/पुरूषों के साथ संभोग साहचार्य मे देखना शीघ्र विवाह का सूचक है.

13. स्वप्न में मूत्र में भीगते हुये देखना, वीर्यपात करते देखना, नर्क में प्रवेश करना, शहर में प्रवेश करते हुये देखना या अमृत चखते हुये देखने वाले व्यक्ति को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होता है एवम धन लाभ भी मिलता है.

14. यदि स्वपन में अचानक गाय मिल जाये तो सुंदर स्त्री की प्राप्ति होती है. अगर कोई भरा हुआ कलश देता दिखे उसे धन और पुत्र की प्राप्ति होती है.

15. स्वपन में तालाब, समुद्र, नदी, सफ़ेद सांप, सफ़ेद धवल पर्वत का दिखाई देना धन दायक होता है.

16. स्वपन में अपने आपको मरा हुआ देखने वाला अधिक आयुष्यमान होता है, अपने को रोगी देखे तो निरोगी होता है, अगर स्वयं को प्रसन्न होता हुआ देखे तो अवश्य ही दुखी होता है..

17. स्वप्न में रूई, हड्डी और भस्म के अलावा अन्य सभी सफ़ेद वस्तुयें देखना शुभ फ़लकारी हैं.

18. काली गाय, हाथी, ब्राह्मण, देवता एवम घोडों को छोडकर अन्य सभी काली वस्तुये देखना अशुभ फ़लदायी हैं.

(भाग २)

[अपने सपनों को विश्लेषित करते समय यह जरूर ध्यान रखें कि सपनों का क्रम, घटनाएं सदैव उलझी हुई और सब कुछ गड्ड मड्ड रहता है. कुछ याद रह जाता है, कुछ भूल जाते हैं. अत: सपनों में देखी गई घटनाओं को शांत चित होकर क्रमवार व्यवस्थित रखकर उनका अध्ययन करने से उनके बारे में आप सटीकता से जान पायेंगे]